होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र 10 दिन बीते, नहीं भरा गड्ढा: मुसही के नौनिहाल जान जोखिम में डालकर जा रहे स्कूल.

मुसही बस्ती विद्यालय तक जाने वाले रास्ते को कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा कई स्थानों पर बिना किसी आदेश के जेसीबी से खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

sonebhadra

10:30 AM, Oct 27, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

सोनभद्र 10 दिन बीते, नहीं भरा गड्ढा: मुसही के नौनिहाल जान जोखिम में डालकर जा रहे स्कूल.

मुसही बस्ती विद्यालय तक जाने वाले रास्ते को कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा कई स्थानों पर बिना किसी आदेश के जेसीबी से खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में स्थित मुसही बस्ती विद्यालय तक जाने वाले रास्ते को कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा कई स्थानों पर बिना किसी आदेश के जेसीबी से खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। रास्ता खराब हुए 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक न तो रास्ते की मरम्मत कराई गई है और न ही मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। स्थानीय स्तर पर उठाए जा रहे सवालों के अनुसार, विद्यालय जाने वाले इस रास्ते के क्षतिग्रस्त होने से बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिए जाने को लेकर नाराजगी जताई जा रही है।

किसके आदेश पर खोदी गई विद्यालय की सड़क?

ग्रामीणों के समक्ष यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बनी-बनाई विद्यालय की सड़क को किसके आदेश या अनुमति से कई स्थानों पर खोदा गया। यदि सड़क को बिना अनुमति के क्षतिग्रस्त किया गया है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराए, मौके पर पहुंचकर रास्ते की स्थिति का निरीक्षण करे और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे। साथ ही विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रास्ते की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि उनकी पढ़ाई और आवागमन प्रभावित न हो। अब देखना यह है कि संबंधित प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है और बच्चों को विद्यालय तक आने-जाने के लिए सुरक्षित रास्ता कब उपलब्ध कराया जाता है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions