होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पुलिस परिवार के बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता में हुए सम्मानित

पुलिस परिवार के बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता में हुए सम्मानित

4:21 PM, Aug 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पुलिस परिवार के बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता में हुए सम्मानित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


वामा सारथी सोनभद्र के तत्वावधान में पुलिस लाइन चुर्क में हुआ आयोजनसोनभद्र, 09 अगस्त। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर फ्लैग तैयार किए। बच्चों की कला और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में वामा सारथी सोनभद्र की अध्यक्षा अंशिता वर्मा, सचिव गुंजन जरोली एवं प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र मोहम्मद नदीम उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजन का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions