चोपन पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ दुकान के बकाया पैसों को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला दर्ज था।
7:40 PM, Sep 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ दुकान के बकाया पैसों को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला दर्ज था।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट का आरोपपुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को मारकुण्डी मार्केट निवासी आकाश कुमार गुप्ता ने थाना चोपन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दुकान के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष ने उसके और उसके परिजनों के साथ लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।तहरीर के आधार पर थाना चोपन में मु0अ0सं0 362/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।मेन रोड मारकुण्डी से गिरफ्तारीमामले में वांछित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र स्व. भोला यादव, निवासी ग्राम मारकुण्डी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष को पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 को दोपहर 1:15 बजे मेन रोड मारकुण्डी के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपनउपनिरीक्षक श्रीप्रकाश, थाना चोपनकांस्टेबल श्रीकान्त कुमार, थाना चोपनकांस्टेबल सुधीर कुमार, थाना चोपन
यह भी पढ़ें






