Churk:सड़क किनारे बैठे पांच युवकों को बाइक ने रौंदा, एक की मौत, चार घायल
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की चुर्क पुलिस चौकी अंतर्गत बबुरी गांव में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक रंजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी
7:04 AM, Oct 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क चौकी क्षेत्र के बबुरी गांव में हादसा; चालक रंजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरूसोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की चुर्क पुलिस चौकी अंतर्गत बबुरी गांव में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक रंजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बबुरी निवासी बाबू प्रसाद (28) शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के ही विकास (22), अजीत (22), सूरज चौहान (25) और संजय (35) के साथ घर के पास सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान गांव का ही रंजीत तेज रफ्तार बाइक लेकर पहुंचा और पांचों को टक्कर मार दी।अस्पताल में तोड़ा दमहादसे में पांचों युवक घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाबू प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई थीं। विकास का एक हाथ और सूरज का एक पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।बाइक छोड़कर भागा चालकघटना के बाद आरोपी चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बाइक अपने कब्जे में लेकर चौकीदार को सौंप दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद बाबू प्रसाद का शव परिजनों को सौंप दिया गया। तीन भाइयों में सबसे बड़ा बाबू अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।
यह भी पढ़ें






