चुर्क:ऑटो पलटने से श्रमिक की मौत, पांच घायल
सोनभद्र। चुर्क इंटर कॉलेज के पास सीमेंट फैक्ट्री गेट के मोड़ पर सोमवार को अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार छह श्रमिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक की राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य श्रमिकों को मामूली चोटें आईं
6:30 AM, Sep 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। चुर्क इंटर कॉलेज के पास सीमेंट फैक्ट्री गेट के मोड़ पर सोमवार को अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार छह श्रमिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक की राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में उपचार के दौरान मौत हो गई,
जबकि पांच अन्य श्रमिकों को मामूली चोटें आईं।रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के गिरिया ग्राम पंचायत के मंठहवा टोला निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार उरांव अपने साथी राजकरन, राजेंद्र, सुरेश ,विजेंद्र कुमार और इंद्रजीत के साथ ऑटो से राबर्ट्सगंज बाजार मजदूरी करने जा रहे थे।
चुर्क में सीमेंट फैक्ट्री गेट के मोड़ पर इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे में जितेंद्र कुमार उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी श्रमिक उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।घटना के बाद मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।






