होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल चयन ट्रायल, आवेदन आमंत्रित

सरकारी कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल चयन ट्रायल, आवेदन आमंत्रित

8:35 PM, Jul 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सरकारी कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल चयन ट्रायल, आवेदन आमंत्रित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


6 अगस्त को सोनभद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल, 12-13 अगस्त को मंडल और 19-20 अगस्त को प्रदेश स्तरीय चयनसोनभद्र, 15 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के सिविल सर्विसेज खेल चयन/ट्रायल में प्रतिभाग के लिए जनपद के पात्र सरकारी कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित होगी।जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार केवल पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे। परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कुछ स्वायत्त निकायों तथा ऑटोनॉमस संस्थाओं के कर्मचारी इस चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।जिला स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त 2026 को जिला खेल कार्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनभद्र में आयोजित होगा। इसके बाद 12 एवं 13 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, विंध्याचल मंडल (मीरजापुर) में मंडल स्तरीय तथा 19 एवं 20 अगस्त को प्रदेश स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।चयन प्रक्रिया में टेनिस, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, पावरलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।प्रतिभागी सरकारी कर्मचारियों को अपने विभाग से निर्धारित प्रारूप पर अनुमति प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना होगा। चयन/ट्रायल में भाग लेने की अवधि को ड्यूटी माना जाएगा तथा यात्रा भत्ता एवं अन्य देय भुगतान संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार किया जाएगा।जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी पात्र सरकारी कर्मचारियों से समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions