होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

लऊवा नदी में डूबने से कक्षा नौ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sonbhadra News: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में स्थित लऊवा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चलने जाने से डूबे किशोर की मौत हो गई। वह बुधवार की दोपहर नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र चमन अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी बुधवार की दोपहर लवकुश पार्क के समीप बह रही लऊवा नदी में नहाने के लिए गया हुआ था।

7:26 PM, Oct 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

लऊवा नदी में डूबने से कक्षा नौ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Sonbhadra News: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में स्थित लऊवा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चलने जाने से डूबे किशोर की मौत हो गई। वह बुधवार की दोपहर नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र चमन अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी बुधवार की दोपहर लवकुश पार्क के समीप बह रही लऊवा नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

दुद्धी अस्पताल कें डाक्टर मनोहर सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी श्यामजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चमन अंसारी राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में कक्षा नौ का छात्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। छात्र की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions