होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सीएमओ ने किया सीएचसी शाहगंज का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी

सीएमओ ने किया सीएचसी शाहगंज का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी

4:46 PM, Jun 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सीएमओ ने किया सीएचसी शाहगंज का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ओपीडी, प्रसव वार्ड, पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोषसोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव वार्ड, पैथोलॉजी, एक्स-रे विभाग तथा औषधि भंडार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।दोपहर करीब 1:30 बजे सीएचसी शाहगंज पहुंचे सीएमओ ने सबसे पहले ओपीडी में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान प्रसव वार्ड में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। इसके बाद पैथोलॉजी विभाग का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने वहां स्थापित अत्याधुनिक जांच मशीनों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की सराहना की।एक्स-रे विभाग में तैनात टेक्नीशियन मनीष कुमार सिंह ने सीएमओ को बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की एक्स-रे जांच कर रिपोर्ट की स्क्रीनिंग मोबाइल के माध्यम से विशेषज्ञों तक भेजी जाती है, जिससे त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।सीएमओ ने मेडिसिन विभाग का निरीक्षण करते हुए दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने स्वयं दवाइयों के स्टॉक का अवलोकन कर उनकी वैधता अवधि की पुष्टि की तथा आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. शिवमूरत सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं पैथोलॉजी विभाग में विनोद श्रीवास्तव, अंकित द्विवेदी, विनय कुमार, विमलेश पटेल, कृष्ण कुमार तथा वार्ड बॉय कमला अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले।सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions