सराहनीय कार्य:महिला थाना प्रभारी ने निभाया मानवता का फर्ज, बीमार महिला की सहायता
सोनभद्र। राखी बांधकर मायके से ससुराल लौट रही एक महिला की धर्मशाला चौक के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए महिला को पुलिस फोर्स की मदद से जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया
4:02 PM, Aug 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

धर्मशाला चौक पर अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, महिला थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परतासोनभद्र। राखी बांधकर मायके से ससुराल लौट रही एक महिला की धर्मशाला चौक के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए महिला को पुलिस फोर्स की मदद से जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, प्रियंका पत्नी राकेश उपाध्याय, निवासी मेहुड़ीकला, स्टेशन के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, राखी बांधने के बाद अपने मायके से ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान धर्मशाला चौक के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।महिला की हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी मय फोर्स ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।घटना की जानकारी मिलने पर प्रियंका के देवर रुपेश उपाध्याय भी जिला अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया। महिला का अस्पताल में उपचार कराया गया।
यह भी पढ़ें






