होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शिक्षा का हाल बेहाल,पूर्वांचल यात्रा दुध्दी पहुंची, डिग्री कॉलेज में किया संपर्क

शिक्षा का हाल बेहाल,पूर्वांचल यात्रा दुध्दी पहुंची, डिग्री कॉलेज में किया संपर्क

9:03 PM, Sep 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

शिक्षा का हाल बेहाल,पूर्वांचल यात्रा दुध्दी पहुंची, डिग्री कॉलेज में किया संपर्क
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)।आदिवासी बाहुल्य दुद्धी के क्षेत्र में शिक्षा का हाल बेहाल है। मात्र एक सरकारी डिग्री कॉलेज के बूते लाखों की आबादी को पढ़ाया जा रहा है। स्थिति इतनी बुरी है कि बच्चों विशेषकर लड़कियों को सरकारी शिक्षा के अभाव में बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान का सपना अधूरा रह जाता है। इसलिए दुद्धी में तीन सरकारी डिग्री कॉलेज विशेषतौर पर लड़कियों के लिए आवासीय डिग्री कॉलेज व पर्याप्त इंटर कॉलेज खोलना व प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। यह मांग आज पूर्वांचल यात्रा के दुद्धी डिग्री कॉलेज में किए जनसंपर्क में वक्ताओं ने उठाई।वक्ताओं ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी हो चुकी है। रोजगार के अभाव में नौजवान लड़के और लड़कियों को पलायन करना पड़ रहा है। यहां की पलायन हो रही पूंजी को यहीं पर लगाया जाए और महिला स्वयं सहायता समूह व नौजवानों को सस्ते दर पर कर्ज दिया जाए तो बड़े पैमाने पर लघु कुटीर उद्योग भी विकसित होंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। यात्रा में सभी से 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित नई पीढ़ी संवाद में शामिल होने की अपील की गई।यात्रा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान पूर्वांचल यात्रा की सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, खुशबू यादव, पूनम, शहनाज, खुशी यादव, राबिया, श्वेता, संस्कृति, आयुषी, राज मौर्या आदि लोग शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions