निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे की माताजी के निधन से शोक.
निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंडाल्को कर्मी दिलीप कुमार दुबे की पूजनीय माताजी के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
sonebhadra
5:31 PM, Nov 17, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता ब्यूरो चीफ सोनभद्र

निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंडाल्को कर्मी दिलीप कुमार दुबे की पूजनीय माताजी के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
सोनभद्र, निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंडाल्को कर्मी दिलीप कुमार दुबे की पूजनीय माताजी के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। दिवंगत माताजी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 14 नवंबर 2026 को पश्चिम चंपारण, बिहार स्थित चखनी रजवटिया घाट पर संपन्न हुई। दिवंगत माताजी के पति तारकेश्वर दुबे किसान हैं। उनके तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र राजीव कुमार दुबे सरस्वती शिक्षा निकेतन में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मझले पुत्र आचार्य डॉ. मुकेश कुमार दुबे वाराणसी में मार्तण्ड ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संस्थापक हैं। वहीं छोटे पुत्र दिलीप कुमार दुबे हिंडाल्को में कर्मी होने के साथ ही प्रयास फाउंडेशन 'एक मुहिम जिंदगी बचाने की' रक्तदाता समूह के संस्थापक तथा निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
माताजी के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनकी स्मृति में 24 नवंबर 2026 को तेरहवीं एवं ब्रह्मभोज का आयोजन पैतृक निवास हरि शांति निवास, शेरहवा, पश्चिमी चंपारण विहार किया जाएगा। इस दुखद अवसर पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शेरहवा पंचायत के मुखिया अनुपधर दुबे,बिनवलिया के पूर्व मुखिया विजय सिंह, सुमित विद्रोही,विधायक संजय पांडे, सिंगरामऊ स्टेट की महारानी डॉ अंजू सिंह, निफा के चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू ने अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया है
यह भी पढ़ें






