होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कॉर्पोरेट पर टैक्स लगा सुनिश्चित हो संवैधानिक अधिकार

कॉर्पोरेट पर टैक्स लगा सुनिश्चित हो संवैधानिक अधिकार

10:28 AM, Jun 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

कॉर्पोरेट पर टैक्स लगा सुनिश्चित हो संवैधानिक अधिकार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




दुद्धी सोनभद्र। जनगणना में आदिवासी धर्म कोड को शामिल करने समेत 8 सूत्रीय एजेण्डा पर जारी रोजगार-सामाजिक अधिकार यात्रा बभनी पहुंची। जहां बभनी बाजार, घघरा, चौवना, एकदरी, रंदह आदि तमाम गांव में संपर्क और संवाद किया गया। संवाद में वक्ताओं ने कहा कि कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति पर टैक्स लगाकर हर नागरिक के संविधान में प्रदत्त रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और सामाजिक अधिकारों को सुनिश्चित किया जा सकता है। देश में संसाधनों की कमी नहीं है। अगर सरकार इच्छाशक्ति दिखाएं और देशी-विदेशी कॉरपोरेट्स पर टैक्स लगाने का साहस करें तथा काली पूंजी की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करें तो मौजूदा बजट के आकार को दुगना किया जा सकता है और जनकल्याण पर खर्च बढ़ाया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र विकास के मामले में सरकारी उपेक्षा का शिकार है। बड़े पैमाने पर रोजगार के अभाव में पलायन हो रहा है। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों महिलाओं के लूट में लगी है और नॉन बैंकिंग कंपनियां लोगों की जमा पूंजी लेकर भाग जा रही है। पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य के मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम नायकों का भी सम्मान करने और उनकी याद में स्मारक बनाने के लिए सरकार तैयार नहीं है। इन सब प्रश्नों को इस यात्रा में उठाया जा रहा है। जिसको बड़ा समर्थन मिल रहा है।यात्रा में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, जिला सचिव इंद्रदेव खरवार, मंगरु प्रसाद श्याम, सविता गोंड, रूबी सिंह गोंड, ललित गोंड, गुलशन गोंड, देव कुमार खरवार, राम विचार, समरजीत गोंड, महावीर गोंड, भगवान दास गोंड, श्यामाशंकर यादव शिवसागर खरवार आदि शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions