वीबीजी राम जी योजना से रौप गांव में चकरोड निर्माण, ग्रामीण मजदूरों को मिल रहा रोजगार
वीबीजी राम जी योजना से रौप गांव में चकरोड निर्माण, ग्रामीण मजदूरों को मिल रहा रोजगार
8:25 AM, Jun 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क/सोनभद्र। सदर ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रौप में वीबीजी राम जी योजना के तहत चकरोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य पुलिस लाइन लिंक रोड से लेकर जगदीश यादव के खेत तक किया जा रहा है।योजना के तहत चल रहे इस कार्य से गांव के स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ही काम मिलने से उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है और वे अपने परिवार का भरण-पोषण आसानी से कर पा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा गांव स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की पहल से मजदूरों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। वहीं चकरोड निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें






