बाइक की टक्कर से लुना सवार दंपती गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा-गुलालझरिया मार्ग पर भट्टी मोड़ के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से लुना सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
8:08 AM, Oct 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा-गुलालझरिया मार्ग पर भट्टी मोड़ के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से लुना सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, डुमरडीहा गांव निवासी भगवानदास (60) पुत्र स्व. फेकन अपनी पत्नी बसंती देवी (58) के साथ लुना बाइक से गुलालझरिया गांव के भट्टी मोड़ चौराहा स्थित अपने मंझले भाई के घर आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।बताया गया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे भट्टी मोड़ से लगभग 200 मीटर आगे मोड़ पर दंपती लुना मोड़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित बाइक ने उनकी लुना में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बसंती देवी का दाहिना हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर के पिछले हिस्से में भी गंभीर चोट आई। वहीं भगवानदास के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं।हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पुलिस वाहन व निजी साधनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बसंती देवी की गंभीर स्थिति और पैर में फ्रैक्चर को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं बेहतर उपचार के लिए उनके पति भगवानदास को भी जिला अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें






