Crime:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली रेलवे स्टेशन निवासी 35 वर्षीय किसान ओम प्रकाश शर्मा की रविवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई
6:15 AM, Sep 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली रेलवे स्टेशन निवासी 35 वर्षीय किसान ओम प्रकाश शर्मा की रविवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे ओम प्रकाश शर्मा पुत्र श्रीचन्द्रमणि शर्मा अपने खेत के पाही पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। बताया गया कि रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा चार भाइयों में सबसे छोटे थे और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जो सभी अविवाहित हैं। उनकी अचानक मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें






