होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:बस चालक को मारपीट कर अगवा करने का आरोप, जंगल में हत्या की धमकी देकर ले गए बदमाश

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव ब्लॉक के पास पुल के समीप निजी बस चालक को रोककर मारपीट करने और जबरन कार में बैठाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। चालक के मुताबिक आरोपियों ने उसे शक्तेषगढ़ के पास जंगल में ले जाकर हत्या कर शव फेंकने की धमकी दी

8:54 PM, Sep 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:बस चालक को मारपीट कर अगवा करने का आरोप, जंगल में हत्या की धमकी देकर ले गए बदमाश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव ब्लॉक के पास पुल के समीप निजी बस चालक को रोककर मारपीट करने और जबरन कार में बैठाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। चालक के मुताबिक आरोपियों ने उसे शक्तेषगढ़ के पास जंगल में ले जाकर हत्या कर शव फेंकने की धमकी दी। हालांकि, मौका पाकर चालक आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रामगढ़, थाना पन्नूगंज निवासी राजकुमार पुत्र भोला प्रसाद ने घोरावल थाने में दी तहरीर में बताया कि वह निजी बस चालक है और प्रतिदिन रॉबर्ट्सगंज से घोरावल के बीच बस चलाता है।

आरोप है कि बीते गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बस लेकर घोरावल की ओर जा रहा था। खरुआंव ब्लॉक के पास एक पुल पर पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने बस रोकने का इशारा किया।चालक के अनुसार, मौके पर एक सफेद रंग की कार भी खड़ी थी, जिसकी नंबर प्लेट मिट्टी से ढकी हुई थी। बस रुकते ही कार से तीन अन्य लोग बाहर निकले। आरोप है कि चारों ने चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे जबरन बस से खींचकर कार में बैठा लिया। उस समय बस में कंडक्टर रिंकू समेत कुछ यात्री भी मौजूद थे।तहरीर के मुताबिक आरोपी चालक को कार से चुनार रोड की तरफ करीब 40 किलोमीटर दूर शक्तेषगढ़ ले गए। चालक ने आरोपियों में से एक की पहचान सुरेश पटेल पुत्र रामदेव, निवासी धोवा, थाना शाहगंज के रूप में की है। अन्य तीन आरोपियों के नाम-पते की जानकारी वह नहीं बता सका।

राजकुमार ने बताया कि तीन-चार दिन पहले रॉबर्ट्सगंज बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर उसके बस के कंडक्टर का सुरेश पटेल के भाई सोनू पटेल से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसे अगवा किया गया। चालक के अनुसार आरोपी उसे शक्तेषगढ़ के जंगल की ओर ले जा रहे थे और हत्या कर शव जंगल में फेंकने की धमकी दे रहे थे।इसी दौरान मौका पाकर चालक आरोपियों के चंगुल से भाग निकला।

विज्ञापन

आरोपियों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद बस कंडक्टर ने डायल 112 पर सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश पटेल समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions