Crime news:कुएं में उतराया मिला 35 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनी
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सोमवार सुबह बस्ती के किनारे स्थित कुएं में एक युवक का शव उतराता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप कन्नौजिया पुत्र जोखन निवासी रामगढ़ के रूप में हुई।
8:04 PM, Nov 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सोमवार सुबह बस्ती के किनारे स्थित कुएं में एक युवक का शव उतराया मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप कन्नौजिया पुत्र जोखन निवासी रामगढ़ के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बस्ती के किनारे स्थित कुएं में एक युवक का शव उतराता देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराई, जिसमें मृतक की पहचान प्रदीप कन्नौजिया के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।इस संबंध में कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






