Crime news: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकानदार का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
रेणुकूट। नगर के शिवापार्क में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले 36 वर्षीय रवि अग्रहरि का शव बृहस्पतिवार को किराए के मकान के कमरे में फंदे से लटकता मिला।
7:18 AM, Nov 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेणुकूट के शिवापार्क की घटना, किराए के मकान में रहता था युवक; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर के शिवापार्क में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले 36 वर्षीय रवि अग्रहरि का शव बृहस्पतिवार को किराए के मकान के कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
यह भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, ओबरा की चूड़ी गली निवासी शिवशंकर अग्रहरि का पुत्र रवि अग्रहरि पिछले करीब पांच महीने से रेणुकूट के शिवापार्क में किराए की दुकान लेकर मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर रहा था। दुकान के पास ही वह किराए के मकान में रहता था।
बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह दुकान बंद कर अपने कमरे पर पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दोपहर करीब तीन बजे एक व्यक्ति उससे मिलने कमरे पर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजे से झांककर देखने पर रवि का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए।
पिपरी थाना प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






