होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime news:गहरे पानी में डूबने से दिव्यांग की मौत, दूसरे दिन मिला शव परिवार में मचा कोहराम

Sonbhadra:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पन्ना मोड़ स्थित धनावल गांव में सड़क किनारे गहरे पानी में डूबने से 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार को घर से निकलने के बाद वह लापता हो गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

2:21 PM, Nov 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:गहरे पानी में डूबने से दिव्यांग की मौत, दूसरे दिन मिला शव परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


Sonbhadra:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पन्ना मोड़ स्थित धनावल गांव में सड़क किनारे गहरे पानी में डूबने से 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार को घर से निकलने के बाद वह लापता हो गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।मृतक की पहचान धनावल गांव निवासी श्रीराम के पुत्र बलिराम के रूप में हुई है।मंगलवार को घर से निकला था बलिरामपरिजनों के अनुसार, बलिराम मंगलवार को घर से निकला था। इसी दौरान वह सड़क किनारे स्थित गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजन रातभर उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए रहे।सुबह पानी में उतराता मिला शवबुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे गहरे पानी में एक शव देखा। पहचान होने पर मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से बलिराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शवघटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। बुधवार सुबह करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions