होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime news:मकान की छत पर काम करते समय हाईटेंशन तार से झुलसा मजदूर, मौत

सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चतरवार के टोला अमकोई में शुक्रवार सुबह मकान की छत की ढलाई के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

7:39 PM, Nov 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:मकान की छत पर काम करते समय हाईटेंशन तार से झुलसा मजदूर, मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालजुगैल (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चतरवार के टोला अमकोई में शुक्रवार सुबह मकान की छत की ढलाई के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली विधवा संजू देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ था। मकान का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था। शुक्रवार को छत की ढलाई के लिए सेंट्रिंग का काम पूरा होने के बाद सरिया काटकर बिछाया जा रहा था। इस कार्य में कुल 11 मजदूर लगे हुए थे।इसी दौरान मजदूर सरिया उठाकर एक तरफ कर रहे थे। तभी मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में सरिया आ गया। इसकी चपेट में आने से मजदूर बुधिराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बुधिराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सुरक्षा गार्ड नहीं लगाए जाने का आरोपहादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन मकानों के ऊपर से गुजर रही है, लेकिन सुरक्षा के लिए कहीं भी गार्डिंग की व्यवस्था नहीं की गई है। उनका कहना है कि यदि बिजली के तारों के नीचे सुरक्षा गार्ड लगाए गए होते तो शायद इस दर्दनाक हादसे को रोका जा सकता था।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मामले की जांच कराने, हाईटेंशन लाइन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।हादसे ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइनों के रखरखाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions