होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime news:मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला खरधन डंडी निवासी 58 वर्षीय गुलाब गोंड पुत्र हंसराज गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई

8:14 AM, Nov 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Crime news:मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला खरधन डंडी निवासी 58 वर्षीय गुलाब गोंड पुत्र हंसराज गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार की रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ चोपन थाना की ओर कूच कर दिया।मिली जानकारी के मुताबिक, गुलाब गोंड मंगलवार को बिल्ली-मारकुंडी डाला बारी स्थित एक क्रेशर प्लांट पर हेल्पर के रूप में काम करने गया था। रात में काम समाप्त होने के बाद वह प्लांट पर ही रुक गया। बुधवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद क्रेशर प्लांट के कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बुधवार की रात उपचार के दौरान गुलाब गोंड ने दम तोड़ दिया।मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद मृतक के सगे-संबंधियों और गांव के लोगों ने एकजुट होकर मुआवजे की मांग उठाई। सैकड़ों की संख्या में लोग शव लेकर चोपन थाना की ओर जाने लगे।मामले की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस और डाला पुलिस तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोक लिया। इसके बाद चोपन पुलिस ने क्रेशर प्लांट संचालक के प्रतिनिधि और पीड़ित परिवार के बीच वार्ता कराई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions