Crime news:भगवान के घर में चोरी,35 साल पुरानी लड्डू गोपाल की मूर्ति व चांदी के आभूषण चोरी, शारदा पीठ मंदिर की घटना को दिया अंजाम
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली स्थित प्रसिद्ध मां शारदा शक्ति पीठ मंदिर में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर के मुख्य गेट और गर्भगृह का ताला तोड़कर करीब 30 से 35 वर्ष पुरानी भगवान लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति सहित चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में हड़कंप मच
10:21 AM, Oct 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

ओबरा के मां शारदा शक्ति पीठ में बेखौफ चोरों का धावा, 35 साल पुरानी लड्डू गोपाल की मूर्ति व चांदी के आभूषण चोरी
मंदिर के मुख्य गेट और गर्भगृह का ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली स्थित प्रसिद्ध मां शारदा शक्ति पीठ मंदिर में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर के मुख्य गेट और गर्भगृह का ताला तोड़कर करीब 30 से 35 वर्ष पुरानी भगवान लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति सहित चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, चोर मंदिर से भगवान लड्डू गोपाल की पुरानी पीतल की मूर्ति, लगभग 300 ग्राम वजन की चांदी की बांसुरी, चांदी की माला, नथिया और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह मंदिर के सेवादार के परिजनों ने ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना मंदिर समिति को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रभात राय और थाना प्रभारी प्रसून श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर में चोरी के संबंध में जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंदिर के सामने लंबे समय से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट के कारण रात में अंधेरा रहने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, परिसर के सामने पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष अग्रहरि की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
यह भी पढ़ें






