Crime news:पत्नी गई थी मायके, घर में बच्चों को बाहर भेज युवक ने लगाई फांसी, मौत
सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के टोला चेतवा में शुक्रवार को एक युवक ने घर के अंदर बड़ेर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी पिछले पांच दिनों से मायके में थी, जबकि पांचों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
8:17 PM, Oct 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के टोला चेतवा में शुक्रवार को एक युवक ने घर के अंदर बड़ेर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी पिछले पांच दिनों से मायके में थी, जबकि पांचों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार, जरहा गांव के टोला चेतवा निवासी पन्नालाल (39) पुत्र रजलाल की पत्नी पांच दिन पहले मायके गई थी। शुक्रवार की सुबह पन्नालाल ने अपने पांचों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया। इसके कुछ देर बाद उसने घर के अंदर बड़ेर में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।कुछ देर बाद उसकी बेटी मनीषा घर पहुंची और दरवाजा खुलवाने लगी। अंदर से दरवाजा बंद होने पर वह पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुई। वहां पिता को फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पड़ोसियों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती को घटना की सूचना दी। उनके माध्यम से जानकारी मिलने पर बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को मर्चरी में रखवा दिया।प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक के परिवार में चार बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






