होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शेयर ट्रेडिंग में 10.70 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, सोनभद्र साइबर पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को दबोचा

शेयर ट्रेडिंग में 10.70 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, सोनभद्र साइबर पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को दबोचा

5:46 PM, Jul 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

शेयर ट्रेडिंग में 10.70 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, सोनभद्र साइबर पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को दबोचा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क






Botbro, Crossmarket और Minecrypto प्लेटफॉर्म पर निवेश का झांसा देकर करते थे ठगी, मोबाइल-लैपटॉप व वाहन बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।मामला साइबर क्राइम थाना सोनभद्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 से जुड़ा है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार वर्मा निवासी देवरिया हाल पता चोपन सोनभद्र ने आरोप लगाया था कि संजय कुमार, दानिश और सूफियान ने शेयर ट्रेडिंग में 8 से 10 प्रतिशत लाभ दिलाने का झांसा देकर Botbro, Crossmarket और Minecrypto जैसे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर रुपये निवेश करवाए और बाद में 10 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली।

पुलिस जांच में ठगी की रकम अभियुक्तों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में पहुंचने की जानकारी मिली। विवेचना के दौरान अरशद सिद्दीकी और तुफैल खान का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

विज्ञापन

सूफियान पुत्र इजराइल खान, बद्रीनगर नादरगंज अमौसी, लखनऊ मो. दानिश पुत्र अजमेर अली, रहीमनगर थाना महानगर, लखनऊ अरशद सिद्दीकी पुत्र जावेद इकबाल, ब्रह्मनगर थाना हसनगंज, लखनऊतु फैल खान पुत्र इजराइल खान, बद्रीनगर नादरगंज अमौसी, लखनऊ पुलिस ने बरामद किया:5 मोबाइल फोन1 लैपटॉप1 चार पहिया वाहन (UP51 BS7866)इस कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना सोनभद्र और स्वाट टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions