कई दिनों से लापता 22 वर्षीय प्रीतम का पिपरी के रिहन्द जलाशय में मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.
लापता 22 वर्षीय प्रीतम का पिपरी के रिहन्द जलाशय में मिला शव
sonebhadra
11:38 AM, Oct 29, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: यू.गुप्ता

परिवार के लोग उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन रिहन्द जलाशय में शव मिलने की खबर ने उनकी उम्मीदों को गहरे सदमे में बदल दिया।
सोनभद्र, पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ वार्ड नंबर-4 निवासी 22 वर्षीय प्रीतम विश्वकर्मा, पुत्र अजय विश्वकर्मा का शव रिहंद जलाशय में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कई दिनों से लापता युवक की तलाश में जुटे परिजनों को जब उसकी मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। असनहर गांव के पास जलाशय में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

लापता 22 वर्षीय प्रीतम का पिपरी के रिहन्द जलाशय में मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, प्रीतम विश्वकर्मा किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी समय तक युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो उठे और अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के साथ ही परिचितों और स्थानीय लोगों से भी उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पिपरी थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू किया। परिवार के लोग उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन रिहन्द जलाशय में शव मिलने की खबर ने उनकी उम्मीदों को गहरे सदमे में बदल दिया।
यह भी पढ़ें

जलाशय में शव होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को असनहर गांव के पास रिहंद जलाशय में एक युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। जलाशय में शव होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, पूर्व सभासद अजीत गुप्ता उर्फ मंटू समेत अन्य लोग भी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान मुरलीगढी वार्ड नंबर-4 निवासी प्रीतम विश्वकर्मा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। पूर्व सभासद अजीत गुप्ता उर्फ मंटू जी ने कहा कि "बच्चों को माँ-बाप की डांट उस समय भले ही बुरी लगे, लेकिन अक्सर उसी के पीछे उनकी चिंता, अनुभव और बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद छिपी होती है। दुनिया गलतियों पर सजा देती है, जबकि माँ-बाप की डांट अक्सर उन गलतियों से बचाने की कोशिश होती है।"
युवक की मौत से मुरलीगढी वार्ड सहित आसपास के क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। हालांकि, अभी तक युवक की मौत के कारणों के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किन परिस्थितियों में जलाशय तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल बना हुआ है।






