घाघर नदी में मछली पकड़ने गए वृद्ध का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम
घाघर नदी में मछली पकड़ने गए वृद्ध का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम
8:16 PM, Jun 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क चौकी क्षेत्र के करमांव गांव निवासी एक वृद्ध का शव शनिवार को घाघर नदी में उतराया मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार करमांव गांव निवासी 70 वर्षीय रामधारी जायसवाल पुत्र स्वर्गीय सरजू जायसवाल शुक्रवार को घर से घाघर नदी में मछली पकड़ने के लिए निकले थे। देर रात तक उनके घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू की गई।शनिवार की सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने घाघर नदी में एक शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रामधारी जायसवाल के रूप में कराई। इसके बाद पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।प्रथम दृष्टया वृद्ध की नदी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें






