होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला बीए द्वितीय वर्ष के छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटी

पेड़ से लटका मिला बीए द्वितीय वर्ष के छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटी

6:32 AM, Jul 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पेड़ से लटका मिला बीए द्वितीय वर्ष के छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र की चुर्क चौकी अंतर्गत नरखोरिया गांव में गुरुवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव घर के पास एक पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नरखोरिया गांव निवासी शिवम तिवारी (19)पुत्र अमरदीप तिवारी, बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। परिजनों के मुताबिक, देर रात तक वह कमरे में सोया हुआ था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग जागे तो शिवम कमरे में नहीं मिला। काफी तलाश के बाद घर के समीप स्थित एक पेड़ पर उसका शव गमछे के सहारे लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव ने बताया कि युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions