पुरानी तालाब में मिला अधेड़ का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पुरानी तालाब में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव पानी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
8:19 PM, Aug 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पुरानी तालाब में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव पानी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने पुरानी तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में उतराता देखा। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना कोन पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव काफी समय से पानी में पड़ा होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। इसके चलते शव को बाहर निकालने में पुलिसकर्मियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय लक्ष्मण पटेल पुत्र स्व. सुखाड़ी पटेल निवासी शिवपुर, थाना कोन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






