फ्लाईओवर के नीचे बेंच पर मिला अधेड़ का शव
फ्लाईओवर के नीचे बेंच पर मिला अधेड़ का शव
8:40 AM, Jun 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्लाईओवर के नीचे बने एक बेंच पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान जगदीश सिंह (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हरिराम सिंह निवासी बढ़ौली पोखरा, वार्ड नंबर-6 के रूप में की। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।मृतक के पुत्र रवि सिंह ने बताया कि उनके पिता नशे के आदी थे और पिछले लगभग दो वर्षों से घर-परिवार से अलग रह रहे थे। मंगलवार सुबह उन्हें स्वर्ण जयंती चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे बने बेंच पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।परिजनों ने घटना को लेकर किसी प्रकार की आशंका या शिकायत नहीं जताई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र रवि सिंह एंबुलेंस की सहायता से शव को अपने घर ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
यह भी पढ़ें






