संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे में मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
राबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोरडिहा गांव में शुक्रवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी का शव पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
6:37 AM, Aug 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे में मिला किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटीराबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोरडिहा गांव में शुक्रवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी का शव पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी बुद्धन प्रजापति की 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकली थी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बताया गया कि किशोरी अपनी बड़ी बहन रीना के ससुराल गोरडिहा गांव में तीन दिन पूर्व घूमने आई थी।शुक्रवार रात करीब 10 बजे किशोरी ने अपनी बड़ी बहन को बताया कि वह शौच के लिए पोखरे की ओर जा रही है। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में विभिन्न स्थानों पर खोजबीन के बाद परिजन पोखरे की ओर पहुंचे, जहां किशोरी का शव पानी में उतराया मिला।ग्रामीणों की सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की भोर में किशोरी के माता-पिता भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही किशोरी की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें






