संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय युवक की मौत,मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित पहिला मोड़ में गुरुवार को 24 वर्षीय युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर की छत पर मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
6:29 PM, Sep 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित पहिला मोड़ में गुरुवार को 24 वर्षीय युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर की छत पर मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाला बाड़ी पहिला मोड़ निवासी बाबूलाल के 24 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार निषाद गुरुवार अपराह्न करीब 3:15 बजे घर की छत पर गया था। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे छत पर पहुंचे। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।युवक की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच के तहत परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें






