चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव की निष्पक्ष जांच की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सोनभद्र। चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने और कथित पथराव की घटना की निष्पक्ष जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
8:33 PM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, चार सूत्रीय मांगें उठाईंसोनभद्र। चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने और कथित पथराव की घटना की निष्पक्ष जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।ज्ञापन में पार्टी ने 13 सितंबर को बाराबंकी में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने और कथित पथराव की घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की मांग उठाई गई।कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की। इसके अलावा गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग ज्ञापन में शामिल रही।पार्टी ने लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराने तथा 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश को लागू कर प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।ज्ञापन में सहारनपुर कलक्ट्रेट की मस्जिद, मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने और किसी तरह का भेदभाव नहीं किए जाने की मांग भी की गई।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविकांत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल राव, जिला प्रभारी सोनू निगम, अमरेश कुमार, उमेश, पृथ्वीराज, सुरेंद्र जाटव, अशोक कुमार और सुरेंद्र मौर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






