भाजपा सरकार के कथित फर्जी विकास कार्यों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कथित विकास कार्यों पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा विकास कार्यों के जो दावे किए जा रहे हैं, उनकी जमीनी हकीकत अलग है।
9:10 PM, Oct 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

स्वर्ण जयंती चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जताया विरोध, बेरोजगारी, महंगाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उठाए सवालसोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कथित विकास कार्यों पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा विकास कार्यों के जो दावे किए जा रहे हैं, उनकी जमीनी हकीकत अलग है।प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के कथित पापों का घड़ा भर चुका है। उन्होंने बेरोजगारी, हत्या, लूट और महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर घर जल-नल योजना भी कई स्थानों पर केवल कागजों तक सीमित रह गई है।सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृपा शंकर चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के पापों का घड़ा अब भर चुका है। उन्होंने संविधान विरोधी कार्यों और मतदाता सूची से जुड़े SIR को लेकर भी सवाल उठाए और इसमें धांधली का आरोप लगाया।वहीं, सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की कीमतों को लेकर भी सवाल उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कम कीमत वाली दवाएं और इंजेक्शन कई गुना अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। इस दौरान 74 रुपये के इंजेक्शन के 4,980 रुपये में बिकने का दावा भी किया गया।प्रदर्शन में अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लल्लू भारती, जुनैद अंसारी, रमेश यादव, जंग बहादुर गिरी, सुरेश अग्रहरी, शिव कुमार यादव और राजमणि खरवार सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






