गंदे पानी, बिजली संकट और भूमि कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
गंदे पानी, बिजली संकट और भूमि कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
8:48 PM, Jun 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने परासपानी में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी से की हस्तक्षेप की मांगडाला (सोनभद्र)। विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत कोटा अंतर्गत परासपानी टोला में पेयजल, बिजली और भूमि कब्जे की समस्याओं को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में महिला-पुरुष सहित सैकड़ों ग्रामीण हर घर जल योजना के तहत निर्मित पानी टंकी (पंपिंग स्टेशन) के पास एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान विभिन्न समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर घर जल योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पानी टंकी का निर्माण गहरी खाई युक्त भूमि पर कराया गया है। बरसात के दिनों में आसपास का गंदा पानी टंकी परिसर में भर जाता है, जिससे दूषित पानी की आपूर्ति घरों तक होने लगती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पानी के सेवन से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है और बारिश का मौसम शुरू होने से पहले इस समस्या का समाधान आवश्यक है।ग्रामीणों ने बताया कि अधिक वर्षा होने पर टंकी के आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे परासपानी संपर्क मार्ग तक पानी पहुंच जाता है और आवागमन प्रभावित होता है। इसके अलावा हर घर जल योजना के अंतर्गत कई स्थानों पर नल तो लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर.के. सिंह अरमो ने कहा कि सरकार द्वारा भारी धनराशि खर्च कर बनाई गई पेयजल परियोजना का लाभ ग्रामीणों को अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि परासपानी टोले के कई घर आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि तथा आदिवासी परिवारों को पट्टे पर आवंटित भूमि पर कोटा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान के पुत्र द्वारा कथित रूप से जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।प्रदर्शन में पूर्व प्रधान शिव प्रसाद, पूर्व प्रधान रामचंद्र गोंड, हंसलाल, विजयपथ, रामबरन, पक्षीराम, रामलखन, जगदीश शर्मा, मोहन, हरिनाथ, दयालु, परमेश्वर, देवासी, बद्री, हीरालाल, रजवंती, कौशल्या, पूनम, अनीता, राजदेव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल, बिजली और भूमि कब्जे से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे
यह भी पढ़ें






