अस्तांचल व उदयगामी सूर्यदेवता को अर्घ्य लोकमंगल कामना के साथ छठ पूजा पर प्रतिभा सम्मान के बीच रात भर चली दुर्गा जागरण में झूमें श्रद्धालु.
लौआ नदी पर कुटुम्ब परिवार के सुख , समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की लोक मंगल कामना किया।
sonebhadra
5:42 PM, Nov 16, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी

लौआ नदी पर कुटुम्ब परिवार के सुख , समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की लोक मंगल कामना किया।
दुद्धी सोनभद्र तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मल्देवा लौआ नदी पर कुटुम्ब परिवार के सुख , समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की लोक मंगल कामना के साथ अस्तांचल व उदयगामी सूर्य देवता को व्रत धारी माता बहनों ने 36 घण्टे का कठोर निराजल व्रत उपरान्त अर्घ्य दिया। देर शाम से ही बजे बजे के साथ परिजन साष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए निर्धारित छठ घाट पर पहुँचकर पूरी रात ठंड में आस्था के साथ दूध आम का पल्लव रोली अक्षत पुष्प के सानिध्य में किया। अस्तांचल अर्घ्य के पूर्व आदर्श युवा क्लब मल्देवा के तत्वाधान में आयोजित काशी से पधारे पुरोहित द्वारा गंगा आरती वैदिक मंत्रोच्चारण भजन आरती के बीच किया गया। आगंतुक आतिथ्य सत्कार मुख्य संरक्षक डॉक्टर लवकुश प्रजापति , प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल व अध्यक्ष डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति आदि द्वारा बैज अलंकरण अंगवस्त्रम द्वारा रामेश्वर प्रसाद राय , विंध्यवासिनी प्रसाद, डॉक्टर संजय गुप्त, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट, राधेश्याम मिश्रा, गुड्डू जौहरी का अर्धांगिनी संग तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों में सेवा दे चुकें कर्मचारियों व गांव का नाम देश प्रदेश में विभिन्न विभागों में नौकरी के माध्यम से रौशन करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। रात्रि में दुर्गा जागरण के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने सम्मान सत्कार उपरान्त माँ दुर्गा, सरस्वती, वीर बजरंगबली आदि के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीपप्रज्वल कर अपने उद्बोधन में कहा कि पहली बार इस मन्दिर पर मेरा आगमन हुआ । विधायक कार्यकाल में हमने सभी का सम्मान किया । राजनीतिक विद्वेषवश किसी को फर्जी मुकदमा कर जेल नहीं भेजा। जनता का सेवक बनकर काम किया और जनता का आशीर्वाद से पुनः विधायक बनकर जनता की सेवा करूंगा । मुख्य अतिथि हरिराम चेरों ने कहा जनता का सेवक हूँ सेवा आगे भी सेवा करूँगा। 25 हजार रुपए की धनराशि संयोजक को भेंट करने की घोषणा कर शानदार कार्यक्रम के लिए डॉ हर्षवर्धन प्रजापति , डॉक्टर जयवर्धन प्रजापति , निरंजन जायसवाल, उमाशंकर ,राजेश धूसिया, प्रभाकर संजय गुप्त, देवराज, सत्यव्रत प्रजापति, कोमल रूपेश निरंजन आदि की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा किया। इस मौके पर जीवन राम चंद्रवंशी, मनीष जायसवाल पियूष कसेरा सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






