होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हिंदी की उपयोगिता और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर हुई चर्चा, काव्य पाठ ने बांधा समां

दुद्धी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर होटल ग्रीन स्टार में काव्य गोष्ठी एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लवकुश प्रजापति ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया

8:09 AM, Sep 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

हिंदी की उपयोगिता और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर हुई चर्चा, काव्य पाठ ने बांधा समां
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर होटल ग्रीन स्टार में काव्य गोष्ठी एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लवकुश प्रजापति ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. वीर अभिमन्यु सिंह ‘मनु जी’ ने अपनी काव्य कृति ‘ब्रह्मयात्रा’ के प्रथम सर्ग के अंशों का सस्वर काव्य पाठ किया। गृहस्थ योग पर आधारित रचनाओं के माध्यम से उन्होंने जीवन, सृष्टि, मृत्यु और ब्रह्म की आराधना जैसे विषयों को काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया। उनके काव्य पाठ को उपस्थित प्रबुद्धजनों ने खूब सराहा।इस अवसर पर डॉ. लवकुश प्रजापति ने हिंदी की उपयोगिता, श्रृंगार रस तथा नारी सम्मान से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया।गोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच की 14 सितंबर 2022 से 14 सितंबर 2026 तक की चार वर्षीय यात्रा का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान मंच द्वारा बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषयों पर आयोजित विभिन्न संगोष्ठियों और कार्यक्रमों की सराहना की गई।परख संस्था वृद्धा आश्रम की संचालिका श्वेता सिंह ने मंच द्वारा संगोष्ठी में आमंत्रित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने वृद्धा आश्रम के संचालन के लिए जनसहयोग का आह्वान भी किया।गोष्ठी में आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई।कार्यक्रम का संचालन मंच के महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने किया। इस मौके पर प्रेमचंद यादव एडवोकेट, रामेश्वर प्रसाद राय, जवाहर लाल अग्रहरि एडवोकेट, विंध्यवासिनी प्रसाद जायसवाल, डॉ. संजय कुमार गुप्ता, मनोज सिंह बबलू, डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट, विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट, निरंजन कुमार जायसवाल, भोला अग्रहरि, राकेश आजाद सभासद, कमल किशोर सहित विचार मंच परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions