पाही पर जाने से रोकने पर पिता-पुत्र में विवाद, कुल्हाड़ी लगने से पिता घायल
पाही पर जाने से रोकने पर पिता-पुत्र में विवाद, कुल्हाड़ी लगने से पिता घायल
6:12 PM, Aug 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पत्नी ने लगाया शराब के नशे में परिजनों को दौड़ाने का आरोप, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
दुद्धी (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत गुलालझरिया के कर्री गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पाही पर जाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुल्हाड़ी लगने से 50 वर्षीय नरेश पाल घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।बताया गया कि कर्री गांव निवासी नरेश पाल रविवार दोपहर घर पर थे। इसी दौरान उनका पुत्र पाही पर जाने लगा।
नरेश पाल ने उसे जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पुत्र ने पिता के साथ मारपीट की और पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी-112 के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।वहीं, घायल की पत्नी उषा देवी ने घटना को लेकर अलग पक्ष बताया है। उनका आरोप है कि उनके पति आए दिन अत्यधिक शराब के नशे में घर में गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।
रविवार को भी वह शराब के नशे में कुल्हाड़ी लेकर परिवार के सदस्यों को दौड़ा रहे थे। इसी दौरान बीच-बचाव करने में उन्हें चोट लग गई।घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मामले में पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।






