होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खेत में विवाद, अस्पताल में हमला; पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खेत में विवाद, अस्पताल में हमला; पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

8:50 PM, Jul 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

खेत में विवाद, अस्पताल में हमला; पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र: मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तारसोनभद्र पुलिस ने मारपीट एवं अस्पताल परिसर में उपद्रव के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी रमेश ने शिकायत दर्ज कराई कि खेत में काम करने के दौरान उसके बड़े भाई और अन्य परिजनों के साथ विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। घायल परिजनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले जाया गया, जहां आरोप है कि कुछ लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां भी मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास तथा बीच-बचाव करने आए चिकित्सक और सहयोगी के साथ अभद्रता की।शिकायत के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी:मोतीलाल मौर्याराहुल मौर्याशिवम मौर्याविरेन्द्र मौर्याशिवलाल मौर्यापुलिस का कहना है कि मामले में नामजद एवं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions