होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के तहत सोनभद्र में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के तहत सोनभद्र में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित

8:08 PM, Aug 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के तहत सोनभद्र में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शनसोनभद्र, 05 अगस्त 2026। दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित पशुपालन विभाग, दुग्ध विकास विभाग के अधिकारी, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, पशु चिकित्साधिकारी, दुग्ध उत्पादक किसान, पशुपालक, स्वयं सहायता समूहों और दुग्ध सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने वैज्ञानिक पशुपालन, संतुलित पशु आहार, नियमित टीकाकरण और आधुनिक डेयरी तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र पशुपालक तक पहुंचाने की अपील की।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, संक्रामक रोगों की रोकथाम, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, कृत्रिम गर्भाधान और संतुलित पशु पोषण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पशु ही गुणवत्तापूर्ण और अधिक दुग्ध उत्पादन का आधार हैं। इसलिए पशुओं का नियमित टीकाकरण, समय पर उपचार और वैज्ञानिक प्रबंधन आवश्यक है।कॉन्क्लेव में विषय-विशेषज्ञों ने आधुनिक डेयरी प्रबंधन, दुग्ध गुणवत्ता में सुधार, पशु कल्याण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पशुपालकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित भी किया गयाकार्यक्रम के अंत में पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक पशुपालन को अपनाकर दुग्ध उत्पादन तथा आय बढ़ाने की अपील की गई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कॉन्क्लेव का समापन हुआ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions