होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार चुर्क का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार चुर्क का किया औचक निरीक्षण

8:23 PM, Jun 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार चुर्क का किया औचक निरीक्षण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बंदियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देशसोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को जिला कारागार चुर्क (घुर्मा) का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की बैरकों, पाकशाला, पेयजल व्यवस्था, स्नानागार तथा परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाकशाला में भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन कर भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार, भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि बंदियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कारागार प्रशासन को सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। :::

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions