होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डीएम चर्चित गौड़ ने किया सघन पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ, 3.07 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

डीएम चर्चित गौड़ ने किया सघन पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ, 3.07 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

5:17 PM, Jun 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डीएम चर्चित गौड़ ने किया सघन पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ, 3.07 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 28 जून। जनपद में रविवार से सघन पल्स पोलियो महाअभियान की शुरुआत हो गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में एक नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जानलेवा बीमारी के खतरे से अछूता न रहे।शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय-समय पर पोलियो की दो बूंदें पिलाना है। उन्होंने कहा कि बच्चे को पहले कई बार पोलियो की दवा मिल चुकी हो, इसके बावजूद राष्ट्रीय अभियान के दौरान उसे दोबारा पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जानी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहनों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और मीडिया से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद के 3,07,095 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1092 पोलियो बूथ, 36 ट्रांजिट टीमें तथा 7 मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। बूथ दिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं। यदि किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाते हैं तो घर आने वाली स्वास्थ्य टीम को बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने दें, ताकि जनपद का कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, गिरधारी लाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions