बच्चों संग डीएम ने थामा ब्रश, ‘मेरे सपनों का भारत’ में भरी उम्मीदों के रंग
रॉबर्ट्सगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कैनवास पर उतारते हुए विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।
8:16 PM, Sep 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रॉबर्ट्सगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कैनवास पर उतारते हुए विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ बच्चों के बीच पहुंचे और उनकी चित्रकारी का अवलोकन किया। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं भी ब्रश थामा और चित्र में रंग भरकर उनके साथ रचनात्मक गतिविधि में सहभागिता की। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।जिलाधिकारी ने बच्चों की पेंटिंग और उनकी कल्पनाशीलता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की सृजनात्मक क्षमता और कल्पनाशक्ति को विकसित करती हैं। साथ ही, बच्चों में देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी कला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।मिड-डे-मील की भी परखी व्यवस्थाकार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे-मील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को परखा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






