पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर डीएम की पैनी नजर, परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर डीएम की पैनी नजर, परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
8:19 PM, Jun 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं गोपनीयता से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी इंतजामों को पूरी तरह सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का सफल एवं पारदर्शी आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।डीएम ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी संभावित समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें






