होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, ताजिया जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, ताजिया जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

9:37 PM, Jun 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, ताजिया जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण कर ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोहर्रम पर्व के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ संचालित की जाएं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वहीं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी मुस्तैदी बरतने पर जोर दिया।प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, जिसके लिए जनपद भर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions