कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने किया भ्रमण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
सोनभद्र। सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया
6:40 AM, Aug 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 22 अगस्त। सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्गों पर भीड़ एवं यातायात की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम एवं एसपी ने विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेक की और उनकी सतर्कता व मुस्तैदी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी के लिए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें।कांवड़ यात्रियों से किया संवादभ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने यात्रियों को जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा और यातायात प्रबंधों के प्रति आश्वस्त किया।डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार भ्रमण और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा।जिला प्रशासन एवं सोनभद्र पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के साथ-साथ जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें






