होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विदेशों में सेवाएं दे चुके विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशफाक हसन अब सोनभद्र में देंगे नियमित परामर्श

सोनभद्र। जनपद के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राहत की खबर है। रॉबर्ट्सगंज स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विदेशों में लंबे समय तक चिकित्सा सेवाएं दे चुके वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशफाक हसन ने नियमित परामर्श देना शुरू कर दिया है।

7:46 PM, Oct 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विदेशों में सेवाएं दे चुके विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशफाक हसन अब सोनभद्र में देंगे नियमित परामर्श
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू हुई सेवाएं, जनरल मेडिसिन व चेस्ट रोगों के मरीजों को मिलेगा लाभ

सोनभद्र। जनपद के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राहत की खबर है। रॉबर्ट्सगंज स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विदेशों में लंबे समय तक चिकित्सा सेवाएं दे चुके वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशफाक हसन ने नियमित परामर्श देना शुरू कर दिया है। उनके अस्पताल से जुड़ने के बाद अब सोनभद्र के मरीजों को जनरल मेडिसिन और चेस्ट रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।डॉ. अशफाक हसन एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) एवं एफसीसीपी हैं। उन्हें मलेशिया, ब्रुनेई, सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा, मालदीव तथा अमेरिका समेत कई देशों में चिकित्सा सेवाएं देने का अनुभव है।

लंबे अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकीय अनुभव के साथ अब वह सोनभद्र में मरीजों को परामर्श देंगे।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. हसन को जनरल मेडिसिन एवं चेस्ट (फेफड़ा) रोगों के उपचार में विशेष अनुभव है। सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी, सांस फूलना, फेफड़ों से संबंधित रोग, टीबी, सीने की समस्या, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप तथा पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के मरीज उनसे परामर्श ले सकते हैं। जटिल और लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं के मामलों में भी उनके अनुभव का लाभ मरीजों को मिलने की उम्मीद है।जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सीमित होने के कारण गंभीर अथवा जटिल बीमारियों के मरीजों को अक्सर वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ सहित बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक की नियमित उपलब्धता से मरीजों को समय और अतिरिक्त यात्रा खर्च बचाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन पवित मौर्य ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य सोनभद्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं को अस्पताल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूसरे शहरों की ओर न जाना पड़े।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions