Duddhi :सीएचसी में इलाज के दौरान 6 वर्षीय बच्चे की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही आश्रम मोड़ निवासी छह वर्षीय अभय कुमार पुत्र ओम प्रकाश की गुरुवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), दुद्धी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की इमरजेंसी
8:24 PM, Oct 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

डॉक्टर की अनुपस्थिति का आरोप, नर्सों के भरोसे इलाज चलने का दावा; चिकित्सक ने बताया गंभीर हालत में लाया गया था बच्चा
दुद्धी (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही आश्रम मोड़ निवासी छह वर्षीय अभय कुमार पुत्र ओम प्रकाश की गुरुवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), दुद्धी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बच्चे को समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभय को बचपन से ही मिर्गी (दौरा पड़ने) की बीमारी थी और उसका इलाज रांची से चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, करीब चार-पांच दिन पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद स्थानीय निजी अस्पतालों में उसका उपचार कराया जा रहा था। गुरुवार को हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दुद्धी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां राहत नहीं मिलने पर वे बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।परिजनों ने इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं होने का लगाया आरोपपरिजनों का आरोप है कि जब वे बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, उस समय इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि चिकित्सक ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे और इमरजेंसी में नर्सों के भरोसे उपचार किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, नर्सों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चिकित्सक पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की हालत और गंभीर हो चुकी थी।चिकित्सक बोले—बेहद गंभीर हालत में लाया गया था बच्चाइस संबंध में सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि बच्चे को अस्पताल में अत्यंत गंभीर अवस्था में लाया गया था। उनके अनुसार, अस्पताल पहुंचने के समय बच्चे की नाड़ी की गति (पल्स रेट) 60 से भी नीचे जा चुकी थी। उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी।हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और इमरजेंसी में चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर अस्पताल प्रशासन का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है। घटना के संबंध में समय पर उपचार की उपलब्धता और इमरजेंसी व्यवस्था को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है।परिवार में पसरा मातमअभय दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक बहन भी है। छह वर्षीय बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।
यह भी पढ़ें






