होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Duddhi:डिजाइनिंग ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा कचहरी रोड स्थित एक डिजाइनिंग ऑफिस में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में कंप्यूटर, इन्वर्टर और फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

8:58 PM, Oct 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

Duddhi:डिजाइनिंग ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा कचहरी रोड स्थित एक डिजाइनिंग ऑफिस में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में कंप्यूटर, इन्वर्टर और फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, झुगी नक्शा एंड डिजाइनिंग ऑफिस की दुद्धी शाखा को शाम लगभग साढ़े 5 बजे स्टाफ कर्मी करन ने रोजाना की तरह बंद किया था। घटना के समय ऑफिस के स्वामी इंजीनियर जितेश मौर्या पुत्र मुन्नू कुशवाहा निवासी विंढमगंज,नगर उंटारी (झारखंड) स्थित अपने हेड ऑफिस में मौजूद थे।दुकान बंद होने के करीब एक घंटे बाद यानी शाम लगभग साढ़े 6 बजे, नीचे मौजूद अन्य दुकानदारों ने ऑफिस से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। नीचे के दुकानदार ने तत्काल फोन कर घटना की जानकारी ऑफिस स्वामी जितेश मौर्या को दी।आग लगने के जानकारी पर पहुंचे मकान मालिक संजीव कुमार ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस अग्निकांड में जितेश मौर्या के मुताबिक ऑफिस में रखे कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरे, सोफा, कुर्सी और टेबल समेत सारा सामान पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया है ।ऑफिस स्वामी ने इस हादसे में लगभग ढाई लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।घटना के संबंध में ऑफिस स्वामी द्वारा शनिवार सुबह दुद्धी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions