दुद्धी पुलिस ने ₹20 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। दुद्धी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे ₹20,000 के इनामी अभियुक्त शिवम शुक्ला को रेनूकूट के मुर्धवा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
7:54 PM, Sep 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। दुद्धी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे ₹20,000 के इनामी अभियुक्त शिवम शुक्ला को रेनूकूट के मुर्धवा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईपुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि थाना दुद्धी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शिवम शुक्ला अपने नाना के घर रेनूकूट आया हुआ है और इस समय मुर्धवा मोड़, रेनूकूट पर मौजूद है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अभियुक्त को मुर्धवा मोड़, हाईटेक रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।9 सितंबर को घोषित हुआ था 20 हजार का इनामगिरफ्तार अभियुक्त शिवम शुक्ला पुत्र त्रिभुवन शुक्ला, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी बालपुरवा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा है। उसका हाल पता मुर्धवा मोड़, हाईटेक रेनूकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र बताया गया है।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना दुद्धी में पंजीकृत मु0अ0सं0 246/2026, धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 9 सितंबर 2026 को ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना दुद्धीनिरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी, थाना दुद्धीकांस्टेबल नन्देश कुमार सिंह, थाना दुद्धीकांस्टेबल राहुल बिन्द, थाना दुद्धी
यह भी पढ़ें






