दुद्धी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
दुद्धी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
8:48 PM, Jul 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार थाना दुद्धी पर दर्ज मुकदमा संख्या 2786/2023, धारा 323, 504, 506, 498ए भारतीय न्याय संहिता (पूर्व भा.दं.वि.) एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित वारंटी अभियुक्त शिवप्रसाद पुत्र राघव, निवासी नवजीवन, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए सोमवार, 20 जुलाई 2026 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी सुमन सरोज शामिल रहीं।सोनभद्र पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें






